फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   CMO did surprise inspection of CHC Kopaganj

सीएमओ ने सीएचसी कोपागंज का किया औचक निरीक्षण

Wed, 27 Apr 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
CMO did surprise inspection of CHC Kopaganj
कोपागंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते सीएमओ एच एन दूबे।संवाद - फोटो : MAU
कोपागंज। क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कोपागंज का मंगलवार की दोपहर में मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डा. एच एन दुबे औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। अचानक मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी के पहुंचने से पूरे हॉस्पिटल में हड़कंप मच गया।सीएमओ ने आपात कालीन कक्ष ,उपस्थिति रजिस्टर, दवाखाना, वार्ड, टीकाकरण आदि का निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में तैनात डाक्टरों और अन्य कर्मचारियों मौजूदगी की जांच करने के दौरान डार्क रूम सहायक गैरहाजिर मिले। उन्होंने उसका रोकने का आदेश दिया। कोपागंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ ने सर्वप्रथम दवाखाना का निरीक्षण किया। वहां तैनात फार्मासिस्ट से दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी लिया। काउंटर पर दवा लेने आये मरीजों से दवाओं की वितरण के बारे में पूछा। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के अंदर सफाई व्यवस्था, टीकाकरण, आपात कालीन कक्ष, वार्ड, पैथोलॉजी और उपस्थिति रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक कक्ष में सीलिंग फैन का स्विच खराब देख उसे तत्काल बनवाने का अधीक्षक को निर्देश दिया। उपस्थिति रजिस्टर और स्टाफ की मौजूदगी के निरीक्षण के दौरान डार्क रूम सहायक एहसान अहमद के अनुपस्थित मिले। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार सहित सभ्आा चिकित्सक कर्मचारी मौजूद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed