{"_id":"65e089dc2f1a490dba09b971","slug":"cm-yogi-inaugurated-fire-station-in-mau-hundred-villages-will-benefit-in-this-way-2024-02-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mau News: CM Yogi ने फायर स्टेशन का किया उद्घाटन, मऊ के 100 गांवों को ऐसे मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: CM Yogi ने फायर स्टेशन का किया उद्घाटन, मऊ के 100 गांवों को ऐसे मिलेगा फायदा
Thu, 29 Feb 2024 07:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 29 Feb 2024 07:14 PM IST
सार
Mau News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के हाथों फायर स्टेशन के वर्चुअल उद्घाटन के बाद नवागत पुलिस अधीक्षक इलामारन शिलापट्टा का पर्दा हटाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोई भी किसी बेबस या लाचार को परेशान करेगा या किसी का शोषण करेगा तो शिकायत मिलने के बाद पुलिस कतई उसे नहीं छोड़ेगी।
विज्ञापन
फायर स्टेशन के वर्चुअल उद्घाटन के बाद शिलापट्ट से पर्दा हटाते नवागत पुलिस अधीक्षक इलामारन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के चलीसवा गांव में नव निर्मित फायर स्टेशन का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ से वर्चुअल उद्घाटन किया। फायर स्टेशन के संचालन से तहसील के 100 गांवों में आग लगने से होने वाले वाले नुकसानों को रेाकने में मदद मिलेगी।
अभी तक पहले केवल गर्मी के मौसम में ही यहां अस्थायी फायरबिग्रेड जवानों की तैनाती रहती थी, लेकिन अब दो अग्निशमन वाहन, पांच फायर कर्मियों की तैनाती होगी। इससे पहले चार्ज लेने के बाद गुरुवार को जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक इलामारन अपने पहले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर शिलापट्ट से पर्दा हटाया और नए फायर स्टेशन को लोगों की सेवा में समर्पित किया। उन्होंने कहा कि फायर स्टेशन से क्षेत्र में होने वाली अगलगी की घटनाओं पर काबू पाने में मदद मिलेगी। कहा कि जिले में अपराध को कम करना और किसी भी निर्दाेष के साथ अन्याय न हो ये उनकी प्राथमिकता होगी। कोई भी किसी बेबस या लाचार को परेशान करेगा या किसी का शोषण करेगा तो शिकायत मिलने के बाद पुलिस कतई उसे नहीं छोड़ेगी।
विज्ञापन
भवन का निर्माण दो करोड़ सात लाख रुपये की लागत से हुआ है। इस अवसर पर मुख्य अग्नि शमन अधिकारी के वर्मा, मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्राधिकारी डॉ. अजय विक्रम सिंह, कोतवाल धर्मेंद्र सिंह, फायर स्टेशन प्रभारी बजरंगी सिंह आदि उपस्थित रहे।

घोसी, मधुबन तहसील के लोगों को करना होगा लंबा इंतजार
घोसी तहसील के अमिला और मधुबन के कटघराशंकर में भी फायर स्टेशन बनाया जा रहा है। पुलिस आवास निगम ने तीनों तहसीलों में एक साथ फायर स्टेशन का निर्माण शुरू हुआ था। लेकिन अभी तक इन दो फायर स्टेशन अग्निशमन विभाग को हैंडओवर नहीं हुए हैं। वर्तमान में विभाग के पास कर्मचारियों की भी कमी है। आग लगने के बाद ग्रामीण फोन से अग्निशमन विभाग से सहायता तो मांगते हैं। लेकिन घटनास्थल तक फायर टेंडर पहुंचते पहुंचते काफी क्षति हो जाती है।