फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   CM awarded student

सीएम से सम्मान लेकर लौटी छात्रा

Fri, 03 Jul 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 03 Jul 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
CM awarded student
 लखनऊ में आयोजित अमर उजाला प्रतिभा सम्मान समारोह में  मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सम्मानित होकर स्कूल लौटी प्रगति मल्ल को विद्यालय ने हाथोंहाथ लिया। प्रबंधक डॉ.संजीव मल्ल व छात्राओं शिक्षकों द्वारा स्वागत किया गया। प्रगति ने हाईस्कूल 2015 की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में दसवाँ स्थान प्राप्त  किया है।
विज्ञापन



  सुभागी देवी इंटर कॉलेज से प्रगति मल्ल ने वर्ष 2015 में दसवीं पास की। बोर्ड की परीक्षा में उसने जिले में प्रथम स्थान हासिल कर जिले सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रगति ने यह सफलता विषम परिस्थितियों  में हासिल की है।
विज्ञापन



 कुछ दिन पूर्व ही उसके पिता रविशंकर मल्ल की कैंसर के चलते मृत्यु हो गई थी। रविशंकर मधुबन स्थित शहीद इंटर कॉलेज में कार्यवाहक प्रधानाचार्य थे। पिता की असामयिक मृत्यु से परिवार के सामने आर्थिक संकट उतपन्न हो  गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 सबके बावजूद परिस्थितियों से संघर्ष करके प्रगति ने अपने पिता के सपनों  को सामने रखकर मेहनत से पढ़ाई शुरू की और सफलता हासिल की। प्रगति की लगन और मेहनत देख विद्यालय के प्रबंधक ने हर स्तर की मदद दी। प्रगति कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग करना चाहती है।



 अमर उजाला से सम्मान पाकर गदगद प्रगति ने सम्मान समारोह को खूब  सराहा। कहा की अमर उजाला के इस प्रयास से छात्रोें में शिक्षा के प्रति रुझान  बढ़ेगा। इस अवसर पर योगेश सिंह ,लाल बहादुर मल्ल मीरा सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed