फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   CM and Priyanka Gandhi will hold a meeting today

सीएम और प्रियंका गांधी आज करेंगे सभा

Tue, 01 Mar 2022 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
CM and Priyanka Gandhi will hold a meeting today
मऊ। जिले में चुनावी माहौल बनाने के लिए बुधवार को सीएम आदित्य योगी और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जनसभा को संबोधित करेंगे। इसे लेकर डीएम और एसपी ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ सभा स्थल, हैलीपैड और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियो को जरुरी निर्देश भी दिये। बुधवार को जहां भाजपा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मधुबन के पांती मैदान में सुबह 11.30 बजे, घोसी विधानसभा के कोपागंज स्थित बापू इंटर कालेज के मैदान में दोपहर 12.30 बजे तथा सदर विधानसभा के जीवनराम इंटर कालेज के मैदान में दोपहर 01.30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मधुबन विधानसभा के इंदिरा गांधी पीजी कालेज के मैदान में दोपहर 12 बजे तथा मोहम्मदाबाद गोहना विधानसभा के खैराबाद फुटबाल ग्राउंड में दोपहर 1.30 बजे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। जबकि िसदर विधानसभा में दोपहर बाद 03.30 बजे श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णन शाही कटरे के मैदान मे जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

उधर, अधिकारियो के साथ सभास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी अरुण कुमार व पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने सीएम के आगमन, उनके कुछ देर ठहरने, खाने-पीने की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, हेलीपैड की व्यवस्था का जायजा लिया। सभास्थल की ड्युटी में एसपी, छह एएसपी, 100 दरोगा, 40 एसएचओ सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी लगाए जाएंगे। इस दौरान प्रशानिक व अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी सहित उपजिलाधिकारी सदर जय प्रकाश यादव, क्षेत्राधिकारी घोसी राजीव प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed