{"_id":"5afc74974f1c1bda408b5e4f","slug":"cleanliness-required-to-prevent-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से बचाव के लिए साफ सफाइ जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से बचाव के लिए साफ सफाइ जरूरी
mau
Updated Wed, 16 May 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
डेंगू दिवस पर नगर के एक स्कूल में डेंगू से बचाव के उपाय लिखे पंपलेट बांटते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय स्थित सभागार में बुधवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सतीशचंद्र सिंह ने डेंगू के लक्षण और बचाव के बारे में जानकारी दी। कहा कि डेंगू से बचाव के लिए साफ सफाई जरूरी है।
सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य डेंगू के बारे में जागरूकता पैदा करते हुए इससे नियंत्रित करना है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पीके राय ने कहा कि डेंगू मच्छर के काटने से होने वाला सामान्य वायरल रोग है। यह रोग मच्छर के माध्यम से संचारित होता है। इसका एक रूप क्लासिकल डेंगू बुखार होता हैं,जिसे हड्डी तोड़ बुखार के रूप में जाना जाता है। इसमें रोगी के जोड़ों में गंभीर दर्द होता है। इसका दूसरा रूप डेंगू हैमरेज ज्वर यानि कि रक्तस्रावी डेंगू बुखार होता हैं।
यह बुखार न केवल दर्दनाक होता है बल्कि जीवन के लिए प्राणघातक भी होता है। डेंगू देश में विशेषकर बारिश के दिनों में होने वाला सामान्य रोग है। इस मौके पर अजय कुमार सिंह, धर्मेश राय, मलेरिया निरीक्षक रमेशचंद्र यादव, राकेश कुमार सिंह, सरोज सिंह यादव, जयराम यादव सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।