फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   clashes between two communities

दो समुदायों में तनातनी

Wed, 13 Jan 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 13 Jan 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
 clashes between two communities
चिरैयाकोट कस्बे के समीप स्थित रामलीला मैदान के रास्ते में एक वर्ग द्वारा अपने धार्मिक स्थल का नया दरवाजा लगाए जाने को लेकर मंगलवार को दो समुदायों में तनाव उत्पन्न हो गया। अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नया निर्माण करने से  रोक दिया।
विज्ञापन



 चिरैयाकोट कस्बे में रामलीला का मैदान है, जिससे सटा हुआ दूसरे वर्ग का धार्मिक स्थल है। दूसरे वर्ग ने अपने धार्मिक स्थल में नया दरवाजा लगवाने के लिए रामलीला के रास्ते को चुना। रामलीला मैदान के रास्ते में नया निर्माण होते देख रामलीला समिति के लोगों ने उस पर आपत्ति जताई। दूसरा पक्ष नया दरवाजा लगाने पर अड़ गया।
विज्ञापन



इसे लेकर दोनों पक्षों के लोग मौके पर एकत्र होने लगे। दूसरा पक्ष वहां नया दरवाजा लगाने की जिद पर अड़ा रहा। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ाने लगा। इसी बीच पुलिस को इसकी भनक लग गई। चिरैयाकोट थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने वहां किसी भी प्रकार का नया निर्माण न होने देने का निर्देश दिया। डीएम का निर्देश मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। एसओ संदीप सिंह आनन फानन में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।


 कुछ ही देर में मौके पर एसडीएम मोहम्मदाबाद गोहना, क्षेत्राधिकारी,  तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने वहां नया दरवाजा लगाने से रोक दिया। अफसरों  का कहना था कि किसी भी हालत में किसी प्रकार का नया निर्माण करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों के त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रण में रही।



तनाव को देखते हुए मौके पर फोर्स की तैनाती कर दी गई है। हालांकि इसे लेकर दोनों वर्गों के बीच तनाव की स्थिति है। इस संबंध मे थानाध्यक्ष संदीप सिंह का कहना है कि वहां कराया जा रहा नया निर्माण किसी भी हालत में उचित नहीं था, इसलिए उसे रोक दिया गया। वहां निर्माण होने से शांति व्यवस्था में खलल पड़ने की आशंका थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed