फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   City magistrate stopped illegal construction outside shopping complex

सिटी मजिस्ट्रेट ने शापिंग कांप्लेक्स के बाहर अवैध निर्माण रूकवाया

Fri, 17 Dec 2021 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
City magistrate stopped illegal construction outside shopping complex
मऊ। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल के निर्देश के क्रम में अवैध निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बृहस्पतिवार को गाजीपुर तिराहे पर कार्रवाई की गई। सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने तिराहे पर स्थित एक शापिंग कांप्लेक्स के सामने किए जा रहे निर्माण को तत्काल हटवाया गया। साथ ही चेतावनी दिया कि बिना नक्शा पास कराए निर्माण करने पर कार्रवाई की जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि शापिंग कांप्लेक्स को नोटिस जारी किया गया है कि वह तत्काल पार्किंग आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें, अन्यथा उनपर कठोर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि डीएम का स्पष्ट निर्देश है कि सामान्य व्यक्तियों को भवन निर्माण के लिए किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। इसके लिए सभी को निर्देशित किया गया है। साथ ही प्रभावशाली व्यक्तियों तथा अन्य लोगों द्वारा नक्शे के विपरीत निर्माण कराते पाए जाने पर उसे तत्काल सील करने तथा निर्माण को हटवाने की कार्रवाई की जाएगी। कहा कि नगर में भवन निर्माण के लिए लोगों का एक सप्ताह के भीतर नक्शा पास किया जा रहा है। नक्शा पास करने के नाम पर धन उगाही करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed