फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   City magistrate stopped illegal construction

सिटी मजिस्ट्रेट ने रोका अवैध निर्माण

Sun, 06 Dec 2020 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
City magistrate stopped illegal construction
मऊ। सिटी मजिस्ट्रेट ने शनिवार को शहर में दो स्थानों पर बिना नक्शा पास कराए हो रहें निर्माण कार्य को रोकवा दिया। इसके साथ ही निमाणाधीन स्थल को सील करा दिया।
विज्ञापन

शहर के मुंशीपुरा मुहल्ला में आजमगढ़ जाने वाले मार्ग पर मौजूद छप्पन भोग स्वीट अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान के ऊपर निर्माण करा रहे थे। सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य देखा और मास्टर प्लान से स्वीकृत नक्शा दिखाने को कहा। भवन स्वामी नक्शा नहीं दिखा सका। सिटी मजिस्ट्रेट ने भवन निर्माण का कार्य तत्काल प्रभाव से रोक दिया और उस निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया। उधर, शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट बलिया तिराहे की तरफ निकले।
विज्ञापन

वहां पर गिरीश चंद गुप्त अपना मकान निर्माण करा रहे थे। सिटी मजिस्ट्रेट ने जब उनसे मकान निर्माण का स्वीकृत नक्शा मांगा तो भवन स्वमी नक्शा नहीं दिखा सका। सिटी मजिस्ट्रेट ने भवन निर्माण को अवैध मानते हुए निर्माण तत्काल प्रभाव से रोकवा दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि बिना स्वीकृत नक्शा के कोई भी मकान निर्माण अवैध है इसे नहीं होने दिया जाएगा। अगर किसी ने मानक की अनदेखी करके मकान निर्माण करा लिया है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed