फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   City Magistrate clashes

सिटी मजिस्ट्रेट से हुई झड़प

Wed, 12 Aug 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 12 Aug 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
City Magistrate clashes
जनपद में बिजली की भीषण कटौती से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहर में विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में मोटरसाइकल पर जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन



यहां पर बिजली सप्लाई में सुधार के लिए पुष्ट आश्वासन दिए जाने को लेकर उनकी सिटी मजिस्ट्रेट अमृत लाल साहू से तीखी बहस भी हुुई। आखिर अपर जिलाधिकारी के आश्वासन पर भाजपाई माने और ज्ञापन सौंपकर वापस लौटे।
विज्ञापन



 बिजली आपूर्ति में कटौती से क्षुब्ध सैकड़ों भाजपाजन पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत भीटी चौराहे पर एकत्र हुए। यहां से मोटरसाइकल जुलूस निकालते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दूूबे, अरिजीत सिंह और अरविंद सिंह के नेतृत्व में बिजली की कटौती बंद करो के नारे लगाते हुए बाल निकेतन, रोडवेज, आजमगढ़ मोड़, गाजीपुर तिराहा होते हुए  कलेक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 इस दौरान मुन्ना दुबे ने कहा कि बिजली की भीषण कटौती से जनमानस परेशान है। जिम्मेदार अधिकारी संवेदनहीनता का परिचय दे रहे हैं। इसे कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


यदि बिजली आपूर्ति में अपेक्षित सुधार नहीं आया तो पार्टी निर्णायक संघर्ष करेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि प्रदेश में बिजली कटौती से लेकर कानून व्यवस्था तक में प्रदेश सरकार फेल है। बिजली अनापूर्ति के चलते दिनोंदिन बिगड़ती जा रही कनून व्यवस्था के प्रति भी प्रशासनिक अधिकारी उदासीन बने हुए हैं।


बिजली के लिए शांति पूर्ण आंदोलन कर रहे लोगों पर लाठियां बसाई जा रही हैं। विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अरिजीत सिंह ने कहा कि यदि बिजली आपूर्ति में अपेक्षित सुधार नहीं किया गया तो जिला प्रशासन और बिजली विभाग के जिम्मेदार अफसरों को जनता के कोप का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।



 इस अवसर पर हसंनाथ सिंह, इंद्रपाल सिंह, राजेश पांडेय, जययराम राम, रमेश सोनकर, मयंक पांडेय, गुड्ड सिंह, प्रह्लाद वर्मा, राम कृष्ण भारद्वाज, राम प्रवेश , मनोज जायसवाल,आनंद सिंह रैकवार, दुर्गेश सिंह, सुभाव सिंह, बब्बन सिंह, प्रभुलाल सिंधी, धर्मेंद्र भारद्वाज, अभय दुबे और विजय दुबे आदि सैकड़ों भाजपाई मौजूद रहे। भाजपाइयों ने अपर जिलाधिकारी समीर वर्मा को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed