फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   city annonced no entry zone

जाम से निजात के लिए शहर बना नो एंट्री जोन

Thu, 05 Feb 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Thu, 05 Feb 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
city annonced no entry zone
 नगर में आए दिन जाम लगने से परेशान आमजन को इससे निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है।
विज्ञापन



गाजीपुर तिराहे से लेकर शहर के पश्चिमी छोर मतलूपुर मोड़ तक एवं ढेकुलियाघाट से शहर के अंदर तक नो इंट्री जोन घोषित किया गया है। यह निर्णय गुरुवार को शहर कोतवाली में हुई व्यापारियों संग हुई बैठक में प्रशासन ने लिया।


 अपर जिलाधिकारी समीर वर्मा एवं यातायात प्रभारी सीओ सिटी अशोक यादव ने बताया कि सुबह नौ बजे से लेकर रात आठ बजे तक नो इंट्री जोन का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन



 इसका उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। नो इंट्री जोन का नियम स्कूली बस, रोजवेज की बस, एवं बोर्ड की कापी ले जाने एवं ले आने वालों पर लागू नहीं होगा। यह आदेश शुक्रवार से लागू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश से आए दिन जाम लगने से शहरवासी परेशान थे। आजमगढ़ तिराहा, गाजीपुर तिराहा, मिर्जाहाजीपुरा, बालनिकेतन मोड़, रोडवेज जैसे स्थानों पर आए दिन जाम से लोगों को जूझना पड़ता है।


 पुलिस, यातायात पुलिस को घंटों मशक्कत के बाद इसे हटाने में सफलता मिलती। कई बार शहर में नो इंट्री की मांग उठी। आखिर व्यापारियों के सहयोग से प्रशासन ने शहर को नो इंट्री घोषित कर दिया।


 शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर व्यापारियों की प्रशासन के साथ गुरुवार को शहर कोतवाली में बैठक हुई। जिसमें अपर जिलाधिकारी समीर वर्मा के साथ यातायात विभाग प्रभारी सीओ सिटी अशोक यादव ने व्यवस्था पर व्यापारियों संग विमर्श किया।


व्यापारियों की राय जानने के बाद निर्णय लिया गया कि शहर को नो इंट्री जोन घोषित किया जाए। इसके तहत गाजीपुर तिराहे से लेकर शहर के पश्चिमी छोर मतलूपुर मोड़ तक एवं ढेकुलियाघाट से शहर के अंदर तक नो इंट्री जोन घोषित किया गया है।


अब भारी वाहनों का शहर में दिन में प्रवेश वर्जित होगा। सुबह नौ बजे से पहले और रात को आठ बजे के बाद ही बड़े वाहन शहर में प्रवेश कर सकते हैं। यातायात प्रभारी अशोक कुमार यादव बताया कि तीनों स्थानों पर नो इंट्री जोन का बोर्ड भी लगाया जाएगा।



सरकारी खाद्यान्न ढोने वाले वाहनों को सुबह 11 बजे से एक बजे तक छूट रहेगी। बता दें कि शहर में आए दिन जाम के बढ़ते झाम को देखते हुए प्रशासन से यह निर्णय लिया है। इस गोष्ठी में मुख्य रूप से ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष अजीत सिंह व रैक आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed