फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   chunaav aayog ke paryavekshak ne kiya matadaan kendron ka nireekshan

चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

Fri, 18 Feb 2022 10:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 10:05 PM IST
विज्ञापन
chunaav aayog ke paryavekshak ne kiya matadaan kendron ka nireekshan
घोसी के नदवासराय में पोलिंग बूथ का निरीक्षण करते पुलिस पर्यवेक्षक प्रसाद प्रहलाद अक्कानवरू। सा? - फोटो : MAU
घोसी। चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक कार्तिके धनजी बुद्ध भट्टी ने शुक्रवार को मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कमी मिलने पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। पर्यवेक्षक ने क्षेत्र के पूनापार, भटौली सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। आजमगढ़ की सीमा से लगे होने के कारण विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। इसके बाद भटौली गांव के बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने पिछले चुनावों में हुए घटनाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। बूथों पर सुविधाओं के साथ ही लोगों को आश्वस्त कराया कि प्रशासन उनके साथ है। सभी भयमुक्त होकर मतदान करें। इस दौरान सीओ राजीवप्रताप सिंह, प्रभारी तहसीलदार राघवेशमणि त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक अगस्त राजभर, पंकज कुमार आदि शामिल रहे। वहीं, पुलिस प्रेक्षक प्रसाद प्रह्लाद अक्कानवरु ने भी विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। साथ ही लोगों से संवाद किया। उन्होंने पूनापार गांव पहुंच कर सुविधाओं के विषय मे जानकारी लेने के साथ शांतिपूर्ण व अधिक मतदान को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। चेताया कि चुनाव में ख़लल डालने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय, उपनिरीक्षक नसीम अहमद फारुखी, अतुल, महेंद्र प्रताप सिंह, नथुनी सिंह, क्रांति चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed