फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Christmas Day is celebrated with joy and happiness

आनंद और खुशी संग मनाया क्रिसमस डे

Fri, 25 Dec 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला मऊ Updated Fri, 25 Dec 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Christmas Day is celebrated with joy and happiness

विज्ञापन
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ईसाई धर्मावलंबियों ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दीा। साथ ही विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

 क्रिसमस के अवसर पर नगर स्थित अमरवाणी स्कूल के सभागार में विश्व शांति समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी धर्मों के लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। फातिमा अस्पताल के चर्च में गुरुवारकी रात प्रभु यीश्ाु का जन्म हुआ। इस मौके पर झांकी सजाई गई थी।
विज्ञापन


इस मौके पर अनुयायियों ने झूमों नाचों खुशी से आज यीशु पैदा हुआ है भजन पेश किया। इसके अलावा चरवाहे नाच  रहे चारवाहे झूम रहे प्रभु यीशु के गुन में सुनाकर लोगों को खूब झूमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस मौके पर मौजूद हिंदू धर्मगुरु अनिल कुमार मिश्र ने कहा कि यह शरीर भगवान का मंदिर है। इस शरीर से हम शांति और सौहार्द कायम करते हुए समाज को जोड़ने का काम करेंगे तो हमारा संसार खुशहाल होगा। कहा कि ईसामसीह करुणा के सागर थे। उनके विचारों को आत्मसात करने से विश्व शांति होगी।

राजकीय होमियोपैथिक चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि जब कभी कोई त्यौहार या उत्सव आता है तब हम सभी एक विशेष खुशी का अनुभव करते हैं।  क्रिसमस का त्यौहार भी आनंद और खुशी बांटने का त्यौहार है। मौलाना हफीजुर्रहमान ने कहा कि क्रिसमस का दिन विश्व में प्रभु ईसा का शुभ संदेश लेकर आता है। ऐसे में  हम सभी यह निर्णय लें कि समाज के बेसहारों, दुखियों, पीड़ितों और निर्धनों  के प्रति दिलचस्पी दिखाकर नयी मानवता और समाज का निर्माण करें।

 इसी क्रम में सिंहासन त्रिपाठी ने कहा कि  नम्र और उदार व्यक्ति ही धन्य है। वे ही सारी पृथ्वी के अधिकारी हैं। शुद्ध हृदय ही ईश्वर को पा सकते हैं। धर्म और न्याय के लिए कष्ट सहने वालों को ही स्वर्ग का सुख मिलता है। अपने छोटे कार्यों और व्यवहार में प्रेम और शांति को महत्व देकर दूसरों को भी प्रेम और शांति से रखने का प्रयत्न करें।  इस अवसर पर फादर खिस्तराज, पूर्व पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी, सिस्टर अपोलीन, ग्राम प्रधान राजकुमार, बब्लू, अजय कुमार आदि शामिल थे। इसी क्रम में मसीही समाज के तत्वाधान में नगर के मुंशीपुरा स्थित एक पदाधिकारी के आवास पर क्रिसमस-डे का आयोजन केक काटकर मनाया गया।

इस अवसर पर ईसाई अनुयायियों ने भजन व संगीत के माध्यम से अपने प्रभु यीशु को याद किया। इस अवसर पर मानव सेवा आश्रम के राजा सिंह, अनुज श्रीवास्तव, आजादा नोमानी, राजकुमार शर्मा, वसी अहमद, रजत, रोशनी, खुशी आदि लोग मौजूद रहे।


 इंदारा संवाददाता के अनुसार संत जोसेफ इंटर कालेज इंदारा मिशन के परिसर में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर  शोभा यात्रा जुलूस निकाला गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांताक्लाज के साथ नृत्य किया। वहीं स्कूल के बच्चों ने सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रबंधक फादर मारकुशा, प्रधानाचार्य फादर बी मिंज, जितेंद्र डेनिस, हरिश्चंद आजाद  आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed