फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Children will read through audio-visual medium

आडियो-विजुअल माध्यम से पढ़ेंगे बच्चे

Sun, 20 Feb 2022 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
Children will read through audio-visual medium
मऊ। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को अब आडियो-विजुअल माध्यम से पढ़ाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में दो-दो ब्लू ट्रुथ स्पीकर खरीदे जाएंग। विद्यालय प्रबंधन समिति को ब्लूटूथ स्पीकर क्रय करने के लिए अधिकृत किया गया है। जिले में 916 परिषदीय प्राथमिक विद्यालय हैं। समग्र शिक्षा अभियान और निपुण भारत अभियान के अंतर्गत सभी प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाने के तहत ब्लूटूथ स्पीकर की सहायता से बच्चों को पढ़ाया जाएगा। पहले से ही बच्चों को प्रेरणा, दीक्षा तथा रीड एलांग एप से पढ़ाया जा रहा है। अब प्रोजेक्टर, मोबाइल व लैपटाप को ब्लूटूथ स्पीकर से जोड़कर बच्चों को आडियो- विजुअल से विषय की जानकारी दी जाएगी। जिले के सभी स्कूलों को डिजिटल बनाने की प्रक्रिया में यह एक सशक्त कदम है। ब्लूटूथ स्पीकर के माध्यम से बच्चों को बेहतर जानकारी मिलेगी। स्पीकर की खरीद के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति को जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें प्रधानाध्यापक को सदस्य सचिव बनाया गया है। समिति में महिला और पुरुष के अलावा दो जागरूक अभिभावक तथा एक वरिष्ठ शिक्षक को समिति का सदस्य बनाया जाएगा। एक स्पीकर की कीमत एक हजार रुपये निर्धारित की गई है। जिला समन्वयक प्रशिक्षण सीडी यादव ने बताया कि शासन से बजट मिल गया है। जिसे विद्यालय प्रबंध समिति के खातों में भेजा जाएगा। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को विद्यालयों में क्रय समिति गठित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed