फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Children took out awareness rally under School Chalo campaign

स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

Wed, 27 Apr 2022 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Children took out awareness rally under School Chalo campaign
दोहरीघाट ब्लाक के अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय रसूलपुर में स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई रैली। - फोटो : MAU
कोपागंज। प्राथमिक विद्यालय कोपागंज प्रथम व द्वितीय के बच्चों ने बुधवार को स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली। दोनों ही रैलियों को खण्ड विकास अधिकारी कोपागंज क्षिप्रा पाल ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान बच्चे अपने हाथों मे रंग बिरंगी झण्डियां तथा शिक्षा प्रेरक नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। मम्मी पापा हमें पढाओ, स्कूल चलकर नाम लिखाओ। एक भी बच्चा छूट गया, संकल्प हमारा टूट गया आदि नारे लगाते हुए बच्चे चल रहे थे। वहीं बीच बीच में प्रधानाध्यापक विनोद कुमार अभिभावकों से अपील कर रहे थे कि अपने परिवार के 6 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों के नाम विद्यालयों में अवश्य लिखवाएं। विद्यालय में पर्याप्त भौतिक संसाधन उपलब्ध हैं। पर्याप्त कमरे, सभी कमरों में बच्चों को बैठने के लिए डेस्क बेंच, पानी पीने के लिए टंकी एवं बहुटोटियां, स्वच्छ शौचालय, पंखे, स्मार्ट क्लास एवं प्रोजेक्टर की व्यवस्था है। यहां के बच्चे सांस्कृतिक कार्य क्रमों में ब्लाक, जनपद एवं मण्डल रैली में प्रथम स्थान हासिल करते हुए राज्य स्तर की प्रति योगिता में पहुंचते हैं। रैली कोपागंज रेलवे स्टेशन, भातकोल मोड होते हुए कस्बे के अन्दर से आकर स्कूल में सभा के रूप तब्दील हो गई। रैली में रजिया खातून, दीपमाला, वन्दना मिश्रा, उर्मिला, सरिता, विनीता गुप्ता, कालिन्दी, अभय तिवारी, प्रमिला, सुमन, हीरा, सोनी, प्रमीला देवी आदि ने सहयोग किया। सूरजपुर : दोहरीघाट ब्लाक के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय रसूलपुर में स्कूल चलो रैली निकाली गई। अभिभावकों को अपने बच्चों का नामांकन करने के लिए प्रेरित किया गया। रैली में शामिल बच्चे पापा सुन लो विनय हमारी पढ़ने की है उम्र हमारी, मम्मी पापा हमें पढ़ाओ स्कूल में चलकर नाम लिखाओ आदि नारे लगाते हुए गांव में भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान बच्चों में खास ऊर्जा का संचार देखने को मिला। रैली के बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया।इस मौके पर प्रधानाध्यापिका उर्मिला देवी ने कहा कि शिक्षा का अधिकार बच्चों का मौलिक अधिकार है। इसीलिए प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने में अभिभावकों की मदद करनी चाहिए। इस अवसर पर ब्रजभूषण यादव, प्रधानाध्यापक उर्मिला देवी, बांके लाल यादव, देवेंद्र प्रसाद, रवि प्रकाश उपाध्याय आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed