{"_id":"d362be6ce58794f8bdb2e3cda6c9f4d0","slug":"children-s-weight-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों का वजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों का वजन
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Mon, 07 Sep 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर सोमवार को
विज्ञापन
राज्य पोषण मिशन की ओर से कुुपोषित बच्चों की पहचान करने के लिए वजन दिवस
का आयोजन किया गया।
इस दौरान पहले चरण में 1248 आंगनबाड़ी केंद्रों पर शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों का वजन लेकर कुपोषितों की पहचान की गई।
इस काम के लिए केंद्रों पर 500 ग्रामसभा पर्यवेक्षकों व 47 सेक्टर प्रभारी तैनात किए गए थे।
राज्य पोषण मिशन के आंकड़ों के मुताबिक कुपोषित बच्चों के मिलने का आंकड़ा काफी कम रहा।
नगर सहित परदहां, घोसी, रानीपुर, दोहरीघाट में वजन दिवस मना।
वहीं कई सेक्टर प्रभारियों के मुताबिक कई आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के आने की संख्या काफी कम रही। नगर क्षेत्र के पहाड़पुरा वार्ड 22 में मोहम्मद आमिर पुत्र इम्तियाज अतिकुपोषित की श्रेणी में मिला जिसका वजन का वजन 7.4 किग्रा पाया गया।
आसमा पुत्री रेयाजुल कुुपोषित श्रेणी में आई जिसका वजन 5.6 किग्रा पाया गया। सेक्टर प्रभारी तथा जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता योगेंद्र यादव ने नगर सहित ग्रामीण इलाकों के 21 आंगनबाड़ी केंद्रों व नगर शिक्षा अधिकारी व सेक्टर प्रभारी मंजू शर्मा ने नगर क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों का जायजा लिया।
सेक्टर प्रभारी व खंड शिक्षा अधिकारी बीरबल राम, गजेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, पर्यवेक्षक चंद्रधर राय चक्रमण करते रहे।