फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Children Remembering Gandhi

सर्व धर्म प्रार्थना कर, शांति की कामना

Sat, 30 Jan 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 30 Jan 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Children Remembering Gandhi
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर  नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के स्कूलों, कॉलेजों में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया और सर्व धर्म प्रार्थना सभा करके शांति की कामना की गई। इसके अलावा विभिन्न संगठनों तथा राजनीतिक दलों की ओर से बैठक कर महात्मा गांधी को याद किया।
विज्ञापन



महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर नगर के ताजोपुर स्थित फातिमा स्कूल में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या सिस्टर अपोलिन पिंटो, शिक्षकों, सहायकों व छात्रों ने जननायक राष्ट्रपिता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 
विज्ञापन



इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ।  प्रधानाचार्या सिस्टर अपोलिन पिंटो ने बच्चों से आह्वाहन किया की महात्मा गांधी के आदर्शों को जीवन में अपना कर व मूल्यों को आत्मसात कर ही विश्व में भाईचारा व आपसी प्रेम स्थापित कर प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में खुशियां लायी जा सकती है. उन्होंने कहा की बाबू के विचार सदैव प्रांसगिक रहेंगे।  निष्काम सेवा भाव के लिए प्रेरित करते रहेंगे। .
विज्ञापन
विज्ञापन



 उनका प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम, पतित पवन सीता राम, ईश्वर अल्लाह तेरो नाम, सबको सन्मति दे भगवान  आपसी सौहार्द, भाईचारा व विश्वबंधुत्व की भावना को सुदृढ़ करता है. इस अवसर पर शिक्षकों व बच्चों ने भी गांधी के विचारों को व्यक्त करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।



पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को बाजार स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। साथ ही महात्मा गांधी के आदर्शो को अपनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान आनंद कुमार सिंह, राकेश गुप्ता, हीरा राम, अमित सिंह  आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed