फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Children celebrated Christmas celebration

बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से मनाया क्रिसमस उत्सव

Mon, 22 Dec 2014 11:19 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Mon, 22 Dec 2014 11:19 PM IST
विज्ञापन
Children celebrated Christmas celebration
ऐंजल्स लर्निंग गार्डेन स्कूल में बच्चों ने क्रिसमस उत्सव मनाते हुए शहीद बच्चों को दी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी।
विज्ञापन


सेंटा क्लाज ने बच्चों को टाफियां और उपहार बांटे। एेंजल लर्निंग गार्डेन में बच्चों ने पेशावर में हुए हमले में शहीद हुए बच्चों को कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन



नगर क्षेत्र के सहादतपुरा स्थित अमृत पब्लिक स्कूल में सोमवार को हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस उत्सव मनाया गया। स्कूल के मैनेजर बीडी सिंह ने कहा कि यीशु ने नैतिकता और आत्मज्ञान का पाठ सिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रधानाचार्य डा. माया सिंह, स्कूल कोआर्डिनेटर राबिन पाल ने क्रिसमस मनाने के कारण के बारे में विस्तार से बताया।

 नगर क्षेत्र के नरई बांध स्थित ऐंजल्स लर्निंग गार्डेन में बच्चों ने अपने हाथों से स्टार और सेंटा क्लाज की तस्वीरें बनाईं। सभी बच्चों ने पाकिस्तान के पेशावर में आतंकवादी हमले में शहीद हुए बच्चों को कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि दी।


साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। इस दौरान मुख्य रुप से अनुराग, हर्षदा, तान्वी, श्रेयांश, हैप्पी, आर्यन आदि बच्चे मौजूद रहे।

 वहीं नगर क्षेत्र के सहादतपुरा स्थित शब्द प्री स्कूल में भी बच्चों ने क्रिसमस उत्सव को धूमधाम से मनाया। स्कूल की प्रधानाचार्य संगीता द्विवेदी संग केेक काटकर क्रिसमस की खुशियां मनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed