{"_id":"60c258b8cf77cf2ed5659219","slug":"child-died-by-tractor-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की चपेट में आकर मासूम की मौत, फरार हुआ चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की चपेट में आकर मासूम की मौत, फरार हुआ चालक
Thu, 10 Jun 2021 11:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:53 PM IST
सार
हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्चा करीब छह साल का था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के गोफा गांव निवासी एक व्यक्ति का छह वर्षीय पुत्र टैक्ट्रर की चपेट में आकर घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। गुरुवार की शाम हुई इस घटना से मृत बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गोफा गांव निवासी इंद्रतीत के तीन पुत्रों में सबसे छोटा अमर(6) गुरुवार की शाम साढ़े चार बजे करीब अपनी मां लालसा के साथ शारदा नहर की तरफ गया था। वहां बच्चा समाधि वाले बाबा के स्थान पर खेलने लगा। तभी दरगाह मोड़ की तरफ से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने बच्चे को धक्का मार दिया।
विज्ञापन
हादसे में घायल बच्चे की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर के साथ मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मां सुधबुध खो बैठी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत बालक तीन भाईयों में सबसे छोटा था, उसके बड़े भाई का नाम सूरज(10), दूसरे नंबर पर समर(8) तीसरे नंबर पर आरती बहन(15) और सबसे छोटा अमर था। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन