{"_id":"bf6c16b8a5b111d476c43474b0d8d271","slug":"chhau-bhangra-and-poet-conference-moha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छाउ, भांगड़ा और कवि सम्मेलन से मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छाउ, भांगड़ा और कवि सम्मेलन से मोहा
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Wed, 18 Mar 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर क्षेत्र के पुरानी तहसील स्थित तत्वबोध हाईस्कूल में मंगलवार की रात नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में राष्ट्रीय एकता शिविर में प्रतिभागियों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुती देकर सभी का मनमोह लिया। इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा कंचन तिवारी के विशेष आमंत्रण पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें शिविर मेें भाग लेने वाले सात प्रदेश की टीमों ने अपने अपने कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी।
कार्यक्रम में मऊ के शायर नाजिर के संचालन में विभिन्न प्रदेशों के युवा कवियों के साथ क्षेत्रीय कवियों ने काव्यपाठ किया। बलिया के युवा हास्य कवि शंकर प्रेमी की हास्य कविताओं के जीवंत पाठ से दर्शक लोटपोट हो गए। वहीं पश्चिम बंगाल के कलाकारों ने बंगला भाषा में छाउ नृत्य के माध्यम से ताड़का वध की जीवंत प्रस्तुती दी। बिहार के कलाकारों ने झाझिया नृत्य के माध्यम से विश्व प्रसिद्ध छठ पूजा का विहंगम एवं मनोहारी दृश्य प्रस्तुत किया। पंजाब की टीम ने भांगड़ा प्रस्तुत किया।डा.एससी तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया।
उन्होंने सभी टीमों को शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत भी किया। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक शफीक रजा ने अभिनंन्दन किया। इस मौके पर नुपुर अग्रवाल, जयश्री औढेकर, रशीदा खातून, डा.केडी पाठक, रमेश शुक्ला, धनश्याम दूबे, अखिलेश चौहान, प्रदीप पांडेय, राजेश श्रीवास्तव, नरेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन ओमप्रकाश सिंह और शेर नारायण सिंह ने किया।