{"_id":"5039778e54ace36104665e05d833b744","slug":"checking-the-electrical-resistance-of-weavers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुनकरों ने बिजली की चेकिंग का किया विरोध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुनकरों ने बिजली की चेकिंग का किया विरोध
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Wed, 04 Feb 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर बुधवार को बिजली चेकिंग के विरोध बुनकर फलाही कौसिंल के नेतृत्व में बुनकरों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही तीन सूत्री मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
बुनकर फलाही कौंसिल के अध्यक्ष नौशाद अहमद अंसारी ने बताया कि मऊ में बिजली विभाग मनमाने तरीके से चेकिंग करने और चेकिंग के नाम पर बड़े पैमाने पर धनउगाही कर रहा है।
जिससे बुनकरों का शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग साधारण तरीके से कैंप लगाकर नया कनेक्शन उन उपभोक्ताओं को दे जिनके पास किसी प्रकार का कनेक्शन नही है। साथ ही उनका पास बुक भी तत्काल प्रभाव से जारी कराया जाय। साथ ही बिजली चोरी में लोगों को फर्जी तरीके से न फंसाया जाए। ज्ञापन सौपने के दौरान मुख्य रूप से हाजी मुर्तुजा, सरफराज अहमद अंसारी, सनाउल्लाह अंसारी, शब्बीर अहमद सैफ, सोहेब ऐमन, मुहम्मद मासूम, शमीम अहमद, फैयाज, अनवार, रईस, शफीक अहमद राशिद मुनीर आदि रहे।