फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   CHC stalling emergency on holiday

अवकाश के दिन सीएचसी ठप रही इमरजेंसी सेवा

Sun, 13 Mar 2022 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
CHC stalling emergency on holiday
रतनपुरा। सीएचसी पर अवकाश के दिन रविवार को इमरजेंसी सेवा ठप रही। चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी काम पर से गायब रहे मिले। इस दौरान हलधरपुर थाना की पुलिस दो मुल्जिमों का डाक्टरी मुआयना कराने पहुंची थी। 90 मिनट तक इंतजार करने के बाद भी न तो डॉक्टर पहुंचे और न ही कर्मचारी। ऐसे में गंभीर मरीज इलाज के अभाव में परेशान दिखे। सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा के दावे की पोल खुलती नजर आ रही है। रविवार को सुबह 11 बजे अमर उजाला टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची तो इमरजेंसी कक्ष में कोई चिकित्सक और न ही कोई फार्मासिस्ट दिखा। परेशान लोग डाक्टर के आने की राह देखते रहे। किसी के सूचना देते ही 10 मिनट बाद फार्मासिस्ट मिथिलेश कुमार पहुंचे। इसी बीच हलधरपुर थाने की पुलिस दो मुल्जिमों को लेकर डॉक्टरी मुआयना कराने पहुंची थी। लगभग डेढ़ घंटे तक पुलिस डाक्टरी मुआयना कराने का इंतजार करती रही। सहाबलपुर गांव निवासी सोनू चौहान कुत्ते के काटने का इंजेक्शन लगवाने अस्पताल पहुंचे थे लेकिन उन्हें इंजेक्शन नहीं लग सका। छपरा निवासिनी भगवती देवी अपने लड़के राहुल यादव को दिखाने के लिए डॉक्टर का इंतजार करती रहीं। एक स्वास्थ्यकर्मी ने बताया कि यहां अव्यवस्था का बोलबाला है। सीएमओ डॉ. एसएन दुुबे ने बताया कि सीएचसी अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed