फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Chaudhary Charan Singh

किसानों के मसीहा थे चौधरी चरण सिंह

Fri, 29 May 2020 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Chaudhary Charan Singh
नगर के नरईबांध स्थित कटरे में पूर्व प्रधानमंत्री और किसान नेता स्व.चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि प? - फोटो : MAU
मऊ। राष्ट्रीय लोकदल ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 33वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। शुक्रवार को नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित एक पदाधिकारी के कटरे में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव देवप्रकाश राय ने कहा कि सन 1959 के नागपुर कांग्रेस महाधिवेशन में पं जवाहर लाल नेहरू की रूस पैटर्न पर फार्मिग खेती का यदि चौधरी साहब ने विरोध नहीं किया होता आज देश मे कोई किसान नही होता। देश का अन्न उत्पादन के मामले मे आत्मनिभर्र नही हो पाता। उत्तर प्रदेश में भूमि सुधार जमीदारी उन्मूलन व चकबंदी चौधरी साहब की ही देन है। जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। उनके शासनकाल मेें ही कानून व्यवस्था में सुधार के लिए उत्तर प्रदेश में गुंडा एक्ट का कानून बना। ग्रागीण विकास बैक ग्राम्य विकास मंत्रालय आदि की स्थापना कर देश की जनता को तोहफा दिया था। इस अवसर पर मोहम्मद जकरिया, जियाऊल हसन, सुरेंद्र यादव, सुखारी पाल, गोपाल दुबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed