फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Chaotic elements damaged the statue of Dr. Bhimrao Ambedkar

अराजक तत्वों ने डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

Mon, 01 Feb 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Chaotic elements damaged the statue of Dr. Bhimrao Ambedkar
वलीदपुर (मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर सरहुरपुर गांव के सिवान में निर्माणाधीन सिक्स लेन के पास मौजूद डॉ. भीमराव आबेडकर की मूर्ति को रविवार देर रात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया । ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी दूसरे दिन सोमवार की सुबह हुई। घटना की जानकारी होने पर गांव के दलित बस्ती के लोग आक्रोशित होकर आंदोलित हुए। इस बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को शांत कराई। साथ ही आरोपी के विरुद्घ कार्रवाई करने के लिए प्रार्थना पत्र लेकर लौट गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर सुरहुरपुर गांव के सिवान में निर्माणाधीन सिक्स लेन के पास डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क है। इसमें डा. भीमराव की प्रतिमा स्थापित है। प्रतिमा को देर रात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को देखा। इसके बाद पूरे गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। डॉ. भीमराव की क्षतिग्रस्त प्रतिमा को देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए। इस बीच किसी ने इसकी सूचना मुहम्माबाद गोहना कोतवाली पुलिस को दिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे कोतवाल नीरज कुमार पाठक ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। साथ ही क्षतिग्रस्त प्रतिमा का मरम्मत कराया। कोतवाल ने कहा कि अराजक तत्वों के खिलाफ जांच कर कार्यवाही की जाएगी इसके बाद जाकर मामला शांत हुआ। इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता लच्छीराम प्रसाद, डॉक्टर सत्य देव भारती, संजय कुमार आदि कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed