{"_id":"64a5bc0a9f75c5203b0a7f85","slug":"chaos-in-many-schools-bsa-sought-answers-mau-news-c-20-1-281145-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: कई स्कूलों में अव्यवस्था, बीएसए ने मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: कई स्कूलों में अव्यवस्था, बीएसए ने मांगा जवाब
विज्ञापन
मऊ। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बुधवार को जिले के विभिन्न इलाकों के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण मेें विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति काफी कम मिली। साथ ही कई विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता न्यून मिली। बीएसए ने प्रधानाध्यापकों तथा शिक्षकों को चेतावनी दी। साथ ही स्पष्टीकरण मांगा है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के अलीनगर स्थित कंपोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। यहां 443 के सापेक्ष 85 बच्चे उपस्थित मिले। बीएसए ने प्रधानाध्यापक सहित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा। रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के थलईपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में 40 के सापेक्ष 15 बच्चे ही उपस्थित मिले। कंपोजिट विद्यालय ढोलवन के निरीक्षण में शैक्षिक गुणवत्ता न्यून पाई गई। सफाई व्यवस्था बेहद खराब मिली। बीएसए ने प्रधानाध्यापक सहित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है।
इस बाबत बीएसए संतोष कुमार उपाध्याय का कहना था कि कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चेतावनी के बाद भी शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार नहीं मिला तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।