{"_id":"99172dd10bc77b97c87cb2304f2eaf3f","slug":"changes-in-thinking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोच में परिवर्तन आने से भ्रष्टाचार पर लगेगी रोक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोच में परिवर्तन आने से भ्रष्टाचार पर लगेगी रोक
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sat, 31 Oct 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे सतर्कता विभाग की ओर से मनाए जाने वाले यात्री सतर्कता जागरूकता सप्ताह के लिए जनपद में आए पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक पीएन राय ने कहा कि भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिये अपनी सोच में परिवर्तन लाना होगा। हम खुद कमजोर हो गये हैं, हमें मजबूत होकर भ्रष्टाचार तंत्र को रोकना होगा ।
डीसीएसके डिग्री कालेज में आयोजित संगोष्ठी में उन्होंने कहा कि हम सभी को गलत तथ्यों के विरुद्ध तत्परता से साक्ष्य उपलब्ध कराते हुए अपनी गवाही देनी चाहिए। जिससे भ्रष्टाचार का जड़ से उन्मूलन किया जा सके। राय ने कहा कि हमारा उद्देश्य भ्रष्टाचार के विरुद्ध वातावरण तैयार करना है ।
डीसीएसके महाविद्यालय के प्राचार्य डा. शिवशंकर सिंह ने कहा कि हमारे देश में सही सोच के बहुत सारे व्यक्ति हैं। ऐसे लोगों को भ्रष्टाचार से दूर करने की मुहिम में आगे आकर कार्य करना होगा। डीआरएम एसके कश्यप ने कहा कि कार्यों में पारदर्शिता एवं समय पालन लाकर भ्रष्टाचार की रोकथाम पर लगाम लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
इस दौश्रान डीसीएसके महाविद्यालय में भ्रष्टाचार दूर करने के उपायों पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अमित यादव प्रथम, शिवांगी यादव द्वितीय एवं सौरभ सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
संगोष्ठी में अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन उप मुख्य सतर्कता अधिकारी/यातायात, पूर्वोत्तर रेलवे एमएन राय ने किया। इसके बाद डीएसएसके पीजी कालेज से अतिथियों ने झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली नगर का भ्रमण करने के बाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची जहां पर स्काउट गाइड कैडेटों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।