{"_id":"617d8066dea7be1dcb6d7b6d","slug":"changed-rules-to-increase-vaccination-graph-now-both-doses-are-available-on-saturday-mau-news-vns6202059180","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने के लिए बदला नियम, अब शनिवार को भी दोनों डोज की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने के लिए बदला नियम, अब शनिवार को भी दोनों डोज की सुविधा
विज्ञापन
मऊ। जिले में करीब 23 लाख की आबादी में 16 लाख लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग ने निर्धारित किया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग युद्धस्तर पर टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने के लिए बूथों की संख्या भी बढ़ा रहा है। इसी क्रम में अब तक शनिवार को केवल दूसरी डोज लगने का नियम में बदलाव करते हुए दोनों डोज लगाने की सुविधा शुरू कर दी गई है। बदले नियम के तहत शनिवार को 86 टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचे लोगों को टीके की पहली डोज तथा दूसरी डोज दोनों लगाई गई।
जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि शासन के आदेश पर पहले शनिवार को सिर्फ वैक्सीन की दूसरी खुराक ही टीकाकरण केंद्रों पर लगाया जा रहा था। गत दिवस टीकाकरण का शत प्रतिशत ग्राफ के लिए इस नियम में बदलाव करते हुए शनिवार से सभी स्वास्थ्य केंद्रों सहित कैंप में लोगों को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज की सुविधा कर दी गई।
बोले कि इसके लिए जिला अस्पताल, महिला अस्पताल तथा नगर के चार अबन पीएचसी डोमनपुरा, हनुमान नगर, छोटी महरनिया सहित जिले के सभी 40 से ज्यादा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित 86 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। बोले कि नए बदलाव के तहत सीएचसी, पीएचसी के साथ हेल्थ वैलनेस सेंटर पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण का कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका था।कहा कि नियम में बदलाव के पीछे का उद्देश्य टीकाकरण की रफ्तार को गति देना है।