{"_id":"15b11d4d128d3da9df16ad4b0f689d43","slug":"certificate-picket-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्म जमा नहीं होने पर विकलांगों का चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्म जमा नहीं होने पर विकलांगों का चक्काजाम
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Wed, 13 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला महिला अस्पताल परिसर मेें बन रहे विकलांग प्रमाण पत्र के लिए विकलांगों का फार्म जमा न होने पर उन्होंने मंगलवार को अस्पताल के बाहर आजमगढ़ तिराहा से भीटी जाने वाली सड़क पर चक्काजाम कर दिया। जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम समाप्त कराया। साथ ही सभी का फार्म जमा कराया।
विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जिले के कोने कोने से लोग पहुंचे हुए थे।मंगलवार को जिला महिला अस्पताल परिसर में जिला विकलांग कल्याण विभाग के तत्वावधान में विकलांगों का प्रमाण पत्र बनाने के लिए कैंप लगाया गया था। जिसमें जिले के कोने कोने से विकलांग पहुंचे हुए थे। विभाग द्वारा कुछ लोगों का ही फार्म जमा कराया गया था।
और अन्य लोगों को बाद में आने की बात कही गई। जिसके बाद सभी विकलांग आक्रोशित हो गए और अस्पताल परिसर की सड़क को जाम कर प्रदर्शन करने लगे।
प्रदर्शन कर रहे विकलांगों ने बताया कि वे काफी दूर से हमेशा आते हैं और हमेशा से विभाग का रवैया काफी खराब रहता है।वे सभी फार्म जमा कराने की मांग करने लगे। जाम कर जानकारी लगने के बाद सारहू चौकी इंचार्ज और भीटी चौकी इंजार्च मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने सभी विकलांग लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। साथ ही सभी का फार्म भी जमा कराया। जाम करने वालों में मुख्य रुप से बोझी बाजार निवासी विशाल उपाध्याय, रतनपुरा निवासी राहुल, मुंशीपुरा निवासी यासीन, चकरा निवासी प्रभु, सेमरी गांव निवासी श्रीप्रकाश आदि मौजूद रहे।