फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Central Bar Association officials and supporters clashed over supremacy

वर्चस्व को लेकर आपस में भिडे सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और समर्थक

Wed, 03 Nov 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Central Bar Association officials and supporters clashed over supremacy
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और उनके समर्थक वर्चस्व की लडाई को लेकर बुधवार को संघ के पुस्तकालय भवन में आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों ओर से हुई कहासुनी के दौरान मारपीट करने लगे। वरिष्ठ अधिवक्ताओ के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। सभी को पुस्तकालय भवन से बाहर निकालकर तालाबंद कर दिया। घटना को लेकर शाम तक कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं के बीच चर्चा होती रहीं।
विज्ञापन

सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन में बार के अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय कुछ अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। इस दौरान महामंत्री अजय कुमार सिंह अपने साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश श्रीवास्तव और कुछ अन्य लोगों को लेकर पुस्तकालय भवन में पहुचे। महामंत्री ने कहा कि अध्यक्ष को पदमुक्त कर दिया है। ऐसे में अब विनोद कुमार पांडेय अध्यक्ष नही रह गए है , वह बार एक सदस्य हैँ ,इस लिए वह अध्यक्ष की कुर्सी से उठकर आम सभा के सदस्यों की लाइन में बैठे।
विज्ञापन

इस कहासुनी के दौरान कुछ बाहरी लोगो ने कुछ हस्तक्षेप करते हुए कुछ कहा इसी को लेकर विवाद बढ गया और मारपीट होने लगी। शोर शराबासुनकर वरिष्ठ अधिवक्ता मौके पर पहुंचकर बीच बचाव किया। और सभी को पुस्तकालय भवन से बाहर निकालकर ताला बंद करा दिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश श्रीवास्तव ने घटना को दुर्भग्यपूर्ण बताया कहा कि ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए । उन्होने बताया कि घटना से दुखी होकर और बार एसोसिएशन के हित को देखते हुए मैने अपना त्यागपत्र दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में वरिष्ठ अधिवक्ताओं के हस्तक्षेप पर एल्डर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में आठ नंबर को अपराह्न साढे 11 बजे संघ के पुस्तकालय भवन में आमसभा की बैठक बुलाई गई है। एल्डर कमेटी के चेयरमैन दीनानाथ यादव ने बताया कि दो सौ से अधिवक्ताओं के हस्ताक्षर से एक प्रार्थना पत्र मिला। उन्होंने बताया कि आमसभा की बैठक में दिसंबर माह में चुनाव कराने तथा मतदातासूची अंतिम रुप से तैयार करने तथा अन्य विषय सभा के अध्यक्ष की अनुमति से शामिल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed