फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Central and state governments are capitalists: Lilavati

केंद्र और प्रदेश की सरकार है पूंजीपतियों की: लीलावती

Tue, 29 Dec 2020 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Central and state governments are capitalists: Lilavati
मऊ। समाजवादी पार्टी की तरफ से सोमवार को सिपाह इब्राहिमाबाद में चौपाल का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता रामनाथ यादव ने तथा संचालन गोरख यादव ने किया । चौपाल में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित सदस्य विधान परिषद लीलावती कुशवाहा ने लोगों को संबोधित किया। बोली केंद्र सरकार किसानों-मजदूरों पर जबरन काला कानून थोप रही है, धान, गेहूं ,का बीज खरीदने पर सरकार उस पर भी सब्सिडी ले रही है किसान अच्छा दिन का इंतजार कर रहा था ? परन्तु अफ़सोस इस बात का है कि किसानों के लिए इससे बूरा दिन और नहीं हो सकता है।
विज्ञापन

कुशवाहा ने कहा कि सरकार पूंजीपतियों की है क्योंकि पूंजीपति चुनावी चंदा देकर सरकार को खरीद लेते हैं पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए यह काला कानून आया है सरकार किसानो के पेट पर लात मार रही है। कुशवाहा ने जोर देकर कहा कि किसान अन्य दाता हैं अपना सीना चीर कर अन्य उगाता है और अमीर गरीब का पेट भरता है परंतु सरकार किसानों के साथ मनमानी कर रही है।
विज्ञापन

कुशवाहा ने आगे कहा की किसानों की आय दोगुनी करने की बात करने वाली सरकार किसानों को पीछे से छुरा घोंपने का कार्य किया है। सपा के वरिष्ठ नेता भीमल कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार ताना शाह बनकर किसानों की कमर तोड रही है? भाजपा सरकार किसानों के विकास में रोड़ा है किसान अपने धान को औने पौने में बेच रहा है । चौपाल में राम सुधाकर यादव श्याम जी श्याम गोरख यादव रामनाथ यादव राम मिलन मौर्य ओमप्रकाश राजभर नागेंद्र मौर्य राम बचन यादव आदि लोगों ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed