फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   CDO inspected the excavation of Pokhri in Daryabad

सीडीओ ने किया दरियाबाद में हो रही पोखरी खुदाई का निरीक्षण

Fri, 15 Apr 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
CDO inspected the excavation of Pokhri in Daryabad
जल संचयन के लिए पोखरा खुदाई पर शासन का फोकस है। बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी रामसिंह वर्मा, डीसी मनरेगा उपेंद्र पाठक के साथ अलसुबह फतहपुर मंडाव ब्लाक के ग्राम पंचायत-मीरपुर दरियाबाद पहुंचे। यहां सैयद बाबा स्थान के पास चल रहे पोखरी खुदाई कार्य का विधिवत निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 81 जाबकार्ड धारक खुदाई करते मिले। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माणाधीन पोखरे के इनलेट/आउटलेट निर्माण, पोखरे के बंधे की दरेसी कर पौधारोपण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में गुणवत्ता और पारदर्शिता को लेकर केंद्र सरकार ने कई नए प्रबंध किए हैं। जहां %एनएमएमएस% यानि नेशनल मोबाइल मानिटरिग सिस्टम से मनरेगा मजदूरों पर निगरानी की जा रही है, वहीं %एरिया इंस्पेक्शन एप% से कार्यों की पारदर्शिता जांची जा रही है। इस %एरिया इंस्पेक्शन एप% से खुद डीएम, सीडीओ एक-एक काम की मौके पर जाकर जांच करेंगे। इस एप पर काम की जांच के लिए शासन ने नए आदेश जारी किए हैं। इसमें जिलाधिकारी या स्वयं के चयनित अधिकारी को पांच से 10, मुख्य विकास अधिकारी को 15, डीसी मनरेगा 15, बीडीओ को 30 तथा एपीओ को 30 मनरेगा के तहत चल रहे कामों की मौके पर जाकर जांच करनी है। इसमें काम चलते समय की फोटो सहित स्टीमेट, बिल बाउचर, एमबी आदि सभी दस्तावेज एप पर अपलोड किया जाना है। डीसी मनरेगा ने सचिव व प्रधान को निर्देश दिया कि पोखरा खुदाई के मानक में कहीं कोई कमी न रहे। चेतावनी दिया कि इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed