फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   CCTV cameras will be installed at major intersections and routes of the city

Mau News: नगर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Fri, 07 Jul 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will be installed at major intersections and routes of the city
मऊ। नगर की निगहबानी के लिए प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए जल्द ही कार्य शुरू होगा। जिलाधिकारी ने नगर पालिका को दस दिन में सभी प्रमुख जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए निर्देश दिए हैं। इसके अलावा मुख्य मार्गों पर स्थित नगरपालिका की परिसंपत्तियों से वसूले जा रहे किराए में वृद्धि करने का भी निर्देश दिया है। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के तहत संचालित योजनाओं एवं नगरीय निकाय के कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक बृहस्पतिवार को हुई। नगर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर लगने वाले सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने अगले 10 दिनों के अंदर कार्य को पूर्ण करने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को दिया। ऐसा नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

नगरीय निकाय के कार्यों की समीक्षा के दौरान नगर में प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ लगातार अभियान चलाने तथा नगर पालिका की कुल परिसंपत्तियों का आकलन करने के साथ ही मुख्य मार्गों पर स्थित नगर पालिका की परिसंपत्तियों के किराए का पुन: निर्धारण करते हुए इसमें वृद्धि का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान नगर मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद दिनेश कुमार, पीओ डूडा सहित समस्त नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
स्वनिधि योजना के लिए आवेदनों की कमी पर हुए नाराज
नगरीय विकास अभिकरण के तहत संचालित पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा के दौरान समस्त नगर निकायों में लक्ष्य के सापेक्ष कम आवेदनों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में कैंप लगाकर आवेदनों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। नगरपालिका के विस्तारीकरण के उपरांत सम्मिलित क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाते हुए लोगों को इस योजना का लाभ दिलाने के लिए कहा। अधिशासी अधिकारियों को बैंकों से समन्वय स्थापित करते हुए योजना का अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाने का निर्देश दिया।

----
किस्त के लिए घूस मांगने वालों को करें चिह्नित
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की समीक्षा के दौरान पीओ डूडा अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि 17623 आवास के लक्ष्य के सापेक्ष 17467 लाभार्थियों को प्रथम एवं 17091 लाभार्थियों को द्वितीय किस्त की धनराशि भेजी जा चुकी है। इस दौरान जियो टैगिंग एवं किस्तों भेजने के लिए घूस मांगने की बात संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी ने ऐसे लोगों को चिह्नित करते हुए कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश पीओ डूडा को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed