फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   CC will capture the activity of the police station

सीसी कैमरे में कैद होगी थाने की गतिविधि

Sun, 10 Jan 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 10 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
CC will capture the activity of the police station
क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क सिस्टम योजना के तहत पुलिस विभाग नित्य संसाधनों से लैस हो रहा है। पुलिस विभाग के सभी थाने इस योजना के तहत आनलाइन कम्प्यूटर से जुड़ चुके हैं और आनलाइन एफआईआर भी दर्ज हो रही है लेकिन अब इस योजना के तहत थानों में सीसी टीवी कैमरा भी लगाया जा रहा है।
विज्ञापन



एफआईआर में दिवान या मुंशी किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी ना कर सकंे और रिश्वत ना ले सकें इसके लिए सीसी टीवी कैमरे की जद में ही एफआईआर दर्ज होगी। प्रदेश में 262 थानों में जिले के तीन थाने भी शामिल हैं। इन थानों पर मुख्य गेट पर भी सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा ताकि दलालों का प्रवेश रोका जा सके।
विज्ञापन



जिले के सभी थानों के आनलाइन होने के बाद शासन की मंशा पुलिस विभाग में पारदर्शिता के साथ कार्यप्रणाली में सुधार के प्रयास किए जाने की है। सीसीटीएनएस योजना के तहत जहां पूरे प्रदेश में 262 थानों को सीसी कैमरे से लैस किया जाना है। इनमें जिले के तीन थाने शहर कोतवाली, हलधरपुर और दोहरीघाट का चयन किया  गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन थानों पर एक सीसी कैमरा मुख्य गेट पर लगाया जाएगा ताकि थाने में आने जाने लोगों के साथ ही पुलिसकर्मियों के ड्यूटी पर आने जाने का रिकार्ड रखा जा सके। दूसरा सीसी टीवी कैमरा थाने के अंदर वहां लगेगा जहां पर एफआईआर दर्ज होती है।  तीनों थानों पर सीसीटीवी कैमरा के साथ ही अन्य उपकरण के खरीदने की स्वीकृत भी मिल गई है। इस कार्य के लिए नोडल अधिकारी के रूप में अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह को बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed