{"_id":"275b77924eaaee4fdd1656b532b2361e","slug":"cbse-children-shows-sports-spirit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद में सीबीएसई के बच्चों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद में सीबीएसई के बच्चों ने दिखाया दम
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Thu, 18 Dec 2014 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर क्षेत्र के बलिया मोड़ स्थित डा. भीमराव
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुरुवार को दो दिवसीय इंटर स्कूल खेलकूद
प्रतियोगिता का आरंभ हुआ।
दो दिवसीय इंटर स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता में पहले दिन क्रिकेट प्रतियोगिता में नवजीवन स्कूल बेल्थरा रोड बलिया और चंद्रा पब्लिक स्कूल के बीच मुकाबला हुआ।
इसमें चंद्रा पब्लिक स्कूल ने जीत दर्ज की। वहीं, वालीबाल प्रतियोगिता में विभिन्न मैचों के बाद सेंट नार्बट स्कूल घोसी और चंद्रा पब्लिक स्कूल फाइनल में पहुंचे।
बैडमिंटन में जूनियर ब्वायज में सेंटनाबर्ट स्कूल घोसी और नवजीवन पब्लिक स्कूल बेल्थरा रोड के बीच मैच खेला गया। इसमें सेंट नार्बट स्कूल विजयी रहा।
वहीं, जूनियर गर्ल्स में नवजीवन स्कूल घोसी और चन्द्रा पब्लिक स्कूल के बीच मैच खेला गया। जिसमें शानदार खेल का दिखाते हुए चंद्रा पब्लिक स्कूल विजयी रहा।
इससे पहले सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों के समूह पूर्वांचल सहोदया के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय और विशिष्ट अतिथि कर्नल एसके मेहरा 99 यूपी बटालियन एनसीसी ने मशाल जलाकर किया।
प्रतियोगिता में छह स्कूलों के छात्र शामिल हुए। चंद्रा पब्लिक स्कूल मऊ, संत नार्बट स्कूल घोसी, संत फ्रांसिस स्कूल इंदारा, नवजीवन इंग्लिश स्कूल बेल्थरारोड बलिया, अनिता मेमोरियल स्कूल बलिया और सेक्रेट हर्ट स्कूल मुहम्मदाबाद गोहना के छात्र इस प्रतियोगिता में शामिल हुए।
इस दौरान दौड़, बैडमिंटन, बालीवाल, खो खो, कबड्डी, क्रिकेट सहित अन्य प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता के पहले दिन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय को प्रतिभागियों ने मार्च पास्ट द्वारा सलामी दी।
इसके बाद पूर्वांचल सहोदया के महामंत्री फादर राक मरीयन ने मुख्य अतिथि जिलाधिकारी को माला पहनाकर स्वागत किया। उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय ने
आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ साथ खेल का होना अति आवश्यक है।
विशिष्ट अतिथि कर्नल एसके मेहरा ने कहा कि खेल के बिना विद्यार्थी स्वस्थ नहीं रह सकता है। पूर्वांचल सहोदया के अध्यक्ष केसी पीटर ने कहा कि सीबीएसई बोर्ड के बच्चों का सर्वांगीण विकास करना इस समूह का मुख्य उद्देश्य है।