फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   CBSE: 4487 students appeared for Class 10 exams

सीबीएसई : 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए 4487 विद्यार्थी

Tue, 17 Feb 2026 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
CBSE: 4487 students appeared for Class 10 exams
जिले में सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा मंगलवार को जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर वायस रिकार्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई। परीक्षा शुरू होने से पूर्व परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में भेजा गया।
विज्ञापन

परीक्षा पर नजर रखने के लिए बोर्ड से प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर ऑब्जर्वर की तैनाती की गई थी। पहले दिन 10वीं की परीक्षा में 4534 के सापेक्ष 4487 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा कक्ष से बाहर निकल रहे परीक्षार्थियों के चेहरे पर आत्मविश्वास झलक रहा था।
विज्ञापन

परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षा केंद्र के बाहर आपस में प्रश्नपत्र में आए प्रश्नों को लेकर एक दूसरे से चर्चा करते नजर आए। जिले में सीबीएसई 10वीं की परीक्षा मंगलवार को नौ परीक्षा केंद्रों पर वायस रिकार्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन गणित प्रश्नपत्र रहा। 10वीं की परीक्षा में 4534 के सापेक्ष 4487 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर आंतरिक और बाह्य कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लगाई गई थी।
परीक्षा में बोर्ड से प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर नियुक्त ऑब्जर्वर परीक्षा पर नजर रख रहे थे। परीक्षा शुरू होने से पूर्व ही परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर ही चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में भेजा गया।

कड़ी मेहनत से परीक्षा की तैयारी किया था। आशा के अनुरुप ही प्रश्न आए थे। पेपर अच्छा हुआ है। पहली बार बोर्ड परीक्षा को लेकर थोड़ा तनाव में रहा, लेकिन परीक्षा देने के बाद अब सामान्य लग रहा है। -आयुष्मान गुप्ता, परीक्षार्थी


विशेषज्ञों के बताए टिप्स के आधार पर परीक्षा की तैयारी किया था। पेपर शानदार हुआ है। 90 प्रतिशत से अधिक अंक आने की उम्मीद है।



मिजान आदिल, परीक्षार्थी





पहली बार परीक्षा होने के चलते थोड़ा तनाव में थी, लेकिन परीक्षा देने के बाद तनावमुक्त महसूस कर रही हूं। पेपर अच्छा हुआ है। तैयारी रहने से सभी प्रश्नों को हल करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। 90 प्रतिशत से अधिक अंक मिलने की उम्मीद है। -आस्था चौहान, परीक्षार्थी






तैयारी के अनुरुप ही परीक्षा में प्रश्न पूछे गए थे। सभी प्रश्नों को हल किया हूं। 90 प्रतिशत से अधिक अंक मिलने की उम्मीद है। -मानस मृदुल पांडेय, परीक्षार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article