फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cash-jewellery from house, mobile stolen from shop

Mau News: मकान से नकदी-गहने, दुकान से मोबाइल की हुई चोरी

Thu, 06 Jul 2023 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Cash-jewellery from house, mobile stolen from shop
कोपागंज/रानीपुर। कोपागंज थाना क्षेत्र के खुखुंदवा गांव के एक घर से चोर नकदी सहित सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए। वहीं, रानीपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर बाजार में मोबाइल की दुकान से चोरी हो गई।
विज्ञापन

कोपागंज: थाना क्षेत्र के खुखुंदवा निवासी अनिल राय के मकान और उनके किराएदार की अलमारी का ताला तोड़कर चोर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए। पीड़ितों ने बुधवार को चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस को सौंपी तहरीर में अनिल कुमार राय ने बताया कि बीते 10 मई को मकहान में ताला बंद कर पूरे परिवार सहित मधुबान थाना क्षेत्र के कटघरा स्थित अपने पैतृक गांव चले गए थे। उनके मकान मेेें रहने वाली किराएदार आजमगढ़ जिले के वरदहां निवासी रागिनी राय भी अपनी भाभी के निधन पर मायके चली गई थीं।
विज्ञापन

जब वे एक जुलाई को वापस घर आए तो देखा कि अंदर कमरे का दरवाजा और अलमारी का ताला टूटा हुआ था। आलमारी से 23 हजार रुपये नकद और सोने चांदी के आभूषण समेत जरूरी कागजात गायब थे। वहीं, किराएदार रागिनी की आलमारी का भी ताला टूटा हुआ था। उसमें रखे 30 हजार रुपये नकद और सोने चांदी के आभूषण चोरी हो गए थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीपुर संवाददाता के अनुसार मंगलवार की रात को रानीपुर बाजार में स्थित मोबाइल की दुकान से लगभग डेढ़ लाख का सामान चोर चुरा ले गए। पीड़ित ने तहरीर दी है।थाना क्षेत्र के भुसुवा निवासी रंजीत कुमार की रानीपुर बाजार में गुमटी में मोबाइल की दुकान है। रोज की तरह मंगलवार की शाम वे दुकान बंद कर घर चले गए। बुधवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर से सारा सामान गायब था। पीड़ित के मुताबिक दुकान में रखी हुई बैटरी, इन्वर्टर, 12 मोबाइल समेत लगभग डेढ़ लाख की चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed