फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Case filed

13 नामजद, 28 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

Thu, 07 May 2020 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Case filed
कोपागंज। थाना क्षेत्र के सहरोज गांव में बुधवार की देर रात ग्राम प्रधान और गांव के एक व्यक्ति के परिवार में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें पांच लोग घायल हो गए थे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने प्रधान की तहरीर पर 13 नामजद सहित 28 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। जबकि दूसरे पक्ष ने भी ग्राम प्रधान पक्ष के पांच लोगों के विरुद्ध तहरीर दी। सहरोज निवासी तथा ग्राम प्रधान पूनम राय के प्रतिनिधि योगेश राय तथा गांव के अंकुर राय पुराने चुनावी विवाद को लेकर बुधवार की देर शाम आमने सामने हो गए। जिसमें चले लाठी डंडे में योगेश राय पक्ष से सुमित राय, राकेश, मुकेश, अमित तथा नागेंद्र घायल हो गए। इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई। बृहस्पतिवार को योगेश राय ने अंकुर राय सहित 13 नामजद तथा 15 अज्ञात के विरूद्ध हत्या का प्रयास, बलवा तथा मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया। जबकि दूसरे पक्ष के चंद्रविजय राय ने योगेश राय सहित पांच लोगों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि बुधवार की देर शाम योगेश अपने साथियों के साथ आकर न केवल मारपीट किया बल्कि उनके पक्ष के तीन लोगों की बाइक भी फुंक दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने दूसरे पक्ष की दी गई तहरीर पर मुकदमा नहीं दर्ज किया है, जबकि पहले पक्ष द्वारा मुकदमा दर्ज करने पर दूसरे पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed