फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Case filed for 21 candidates in paper leak case

पेपर लीक मामले में 21 परीक्षार्थियों पर मुकदमा दर्ज

Sat, 07 Nov 2020 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Case filed for 21 candidates in paper leak case
मऊ। डीएलएड (डिप्लोमा इन एलमेंट्री एजुकेशन) की हो रही परीक्षा के दौरान शुक्रवार को सामाजिक विज्ञान समेस्टर दो का पेपर लीक होने के मामले में शनिवार की देर शाम को 21 परीक्षार्थियों के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। परीक्षार्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद शिक्षा माफियाओं में अफरा-तफरी मच गई। डायट प्राचार्य ने सख्ती के साथ चेताया है कि नकल माफियाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले के 17 केन्द्रों पर डीएलएड (डिप्लोमा इन एलमेंट्री एजुकेशन) की हो रही परीक्षा के दौरान शुक्त्रस्वार को पेपर लीक होने के मामले को शासन को अवगत करा दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ नकलची परीक्षार्थियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य प्रभुनाथ चौहान ने बताया कि शहर क्षेत्र के सोनीधापा बालिका इंटर कालेज में पेपर लीक होने के मामले में कुल 21 परीक्षार्थियों के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। जांच के दौरान यह आशंका जताई जा रही है कि डीएलएड का पेपर लीक करने के पीछे किसी बड़े शिक्षा माफिया के रैकेट का हाथ हो सकता है। फिलहाल पूरे मामले की जांच कराई जा रही है, उम्मीद है कि जल्द ही पेपर लीक होने के मामले में बड़े गैंग का पर्दाफाश हो सकता है। डायट प्राचार्य ने बताया कि लिक प्रश्न पत्र के दोबारा परीक्षा के संबंध में परीक्षा नियंत्रक के निर्णय के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed