फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Case filed against seven including husband for dowry harassment

दहेज उत्पीडन में पति सहित सात के विरुद्ध मुकदमा

Fri, 04 Dec 2020 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Case filed against seven including husband for dowry harassment
चिरैयाकोट (मऊ)। थाना क्षेत्र के जमीन बुझान निवासी एक विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति, दो जेठ, सास ससुर और दो देवरों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मुकदमा के अनुसार जमीन बुढ़ान निवासी केदार की पुत्री रेनू की शादी आठ फरवरी 2019 को आजमगढ़ जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के मिश्रापुर निवासी उमेश से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल जाने पर रेनू को उसके ससुराल वाले सोने की जंजीर और दो लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी नद होने पर ससुराल वालों ने रेनू को पांच अगस्त 2019 को घर से निकाल दिया। विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर अपनी गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने विवाहिता के पति उमेश, जेठ राजू, राजेश, सास श्यामली, ससुर केदार और दो देवरों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed