फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Case filed against BJP leader and seven unknown

भाजपा नेता और सात अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

Fri, 25 Feb 2022 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Case filed against BJP leader and seven unknown
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा ब्लॉक कार्यालय में बृहस्पतिवार की शाम भाजपा नेता और उसके साथियों ने लेखाकार से मारपीट की। शुक्रवार को लेखाकार की तहरीर पर पुलिस ने नेता समेत सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। दर्ज मुकदमे के अनुसार, लेखाकार शिवमंगल ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम वह कार्यालय पर थे। इसी दौरान भाजपा नेता राम प्रवेश राजभर अपने सात अज्ञात साथियों के साथ कार्यालय पहुंचे। अभी वह कुछ समझ पाते कि भाजपा नेता के साथ आए लोगों ने उसके साथ गाली गलौज की। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। ब्लॉक के दूसरे कर्मचारियों ने किसी तरह उन्हें बचाया। घटना को लेकर लेखाकार ने थाने में तहरीर दी। एसओ हलधरपुर शत्रुजंय सिंह ने बताया कि लेखाकार की तहरीर पर भाजपा नेता तथा सात अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रव्राई कर रही है। उधर, भाजपा नेता राम प्रवेश राजभर ने बताया कि उन्होंने ब्लॉक की अनियमितताओं के बाबत जन सूचना मांगी थी। उसी जनसूचना का उत्तर देने के लिए उन्हें बृहस्पतिवार को ब्लॉक कार्यालय बुलाया गया था। उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोप को निराधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed