{"_id":"616090468ebc3e61df07eab8","slug":"case-filed-against-30-people-found-stealing-electricity-mau-news-vns6162022146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी करते मिले 30 लोगों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी करते मिले 30 लोगों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। चिरैयाकोट में बिजली बिल के बकाया तथा चोरी को रोकने के लिए बिजली विभाग की टीम ने शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता एसके सरोज के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने इस दौरान बिना कनेक्शन के बिजली का उपयोग करते 30 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया।
चिरैयाकोट नगर पंचायत के वलीनगर वार्ड तथा मनाजीत वार्ड में शुक्रवार की दोपहर दो बजे अधीक्षण अभियंता एसके सरोज के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम पहुंची। टीम ने दोनों वार्डो में 540 घरों को जांचा। इस दौरान टीम ने 224 बिजली बकायादारों से 9 लाख 45 हजार रुपये का राजस्व के रूप में वसूल किया। वहीं 145 उपभोक्ताओं द्वारा बकाया राशि जमा न करने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। जबकि बिना कनेक्शन के बिजली का प्रयोग करते मिले 30 लोगों के विरुद्ध चिरैयाकोट थाने में बिजली चोरी का केस दर्ज कराया। वहीं टीम ने 42 लोगों के घरों के भीतर जा कर उनके खराब मीटर को बदलकर नये मीटर लगाए गये। अभियान में अधिशाषी अभियंता दिगविजय सिंह, उपखंड अधिकारी आरके राव, अवर अभियंता प्रदीप सिंह, सुनील कुमार, उपखंड लिपिक आरपी सिंह मौजूद रहे।