फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Carry forward the acquired education: Prof Pradeep

ग्रहण की गई शिक्षा को आगे बढ़ाएं : प्रो प्रदीप

Sat, 26 Mar 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Carry forward the acquired education: Prof Pradeep
दोहरीघाट। पार्वती महिला पीजी कालेज में कवि सम्मेलन और व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। इस दौरान रसायन भौतिक व गृहविज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन भी हुआ। कालेज में बीएससी एमएसी में प्रथम आई छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि कॉलेज नई शिक्षा नीति का पालन करें। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ के कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार शर्मा ने छात्राओं से कहा कि आप ने जो यहां शिक्षा ग्रहण की है उसे यहीं न छोड़ दें इसे आगे बढ़ाएं। कहा कि लड़कियों को पढ़ाने से पूरा परिवार आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि अगर छात्राएं बीटीसी, बीएड कर रही हैं तो उन्हें यह जरूर सोचना चाहिये कि वे उन उद्देश्यों की पूर्ति कर रहे हैं कि नहीं। कुलपित ने आह्वान किया कि नई शिक्षा नीति का पालन करते हुए यह कालेज अपने उद्देश्यों को परिपूर्ण करे। कालेज के प्रबन्धक लालविहारी दूबे ने आभार जताया। ।कालेज की प्राचार्य डा. रंजना द्विवेदी ने स्वागत किया। इस दौरान गांधी पीजी कालेज के प्राचार्य डा. कैलाशनाथ गुप्ता, मधुसूदन त्रिपाठी, डा. दुर्गेश मिश्र, डा सुनील त्रिपाठी, डा अनुराधा तिवारी, प्रवीणा राय, अनुपम गुप्ता शारदानंद जायसवाल आदि ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed