फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Car collided with tree, two youths died

कार पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Fri, 03 Dec 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Car collided with tree, two youths died
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सरवां चट्टी के पास पेड से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सरवां चट्टी पर बुधवार की देर रात बरात से लौट रही कार नीम के पेड़ से जा भिड़ी। जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। कार को कटर से काटकर शव और घायलों को बाहर निकला गया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गाजीपुर जनपद के बहादुरगंज निवासी अखिलेश बरनवाल (42) और सत्यम वर्मा छोटू (26) घोसी थाना क्षेत्र के अमिला में बरात में शरीक होने गए थे। वहां से आधी रात को घर जाने के लिए निकले। गाड़ी में कुल सात लोग सवार थे। रात के 1.30 बजे कार सरवां चट्टी के पास पहुंची थी कि चालक को झपकी आ गई और कार नीम के पेड़ से जा टकराई। जिससे गाड़ी चला रहे सत्यम वर्मा और अखिलेश बरनवाल की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार सवार अर्जुन गोड़ 25, सत्यम बरनवाल 25, सनी मद्धेशिया 22, ईशु बरनवाल 10 वर्ष पुत्र अखिलेश बरनवाल तथा आर्यन मद्धेशिया 10 वर्ष पुत्र विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए। कार के पेड़ से टकराने की तेज आवाज सुनकर मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना पाकर पर पहुंची पुलिस ने कटर से कार को काटकर शवों और घायलों को बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया जबकि शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed