फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Captive punk booty plan

लूट की योजना बनाते बदमाश बंदी

Fri, 29 Jan 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 29 Jan 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Captive punk booty plan
हलधरपुर थाना क्षेत्र के तलरवा मोड़ पुलिया के समीप लूट की योजना बना रहे बदमाशों को स्वाट टीम, मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस एवं हलधरपुर पुलिस ने घेर कर गिरफ्तार किया। इसमें एक बलिया जनपद का देवव्रत मसीह एवं उसका साथी है।
विज्ञापन



 देवव्रत मसीह की बब्बन सिंह की हत्या में भी पुलिस को तलाश थी। पकड़े जाने के बाद हलधरपुर थाना क्षेत्र में हुई बोलेरो लूट की घटना में भी शामिल होना स्वीकार किया। शुक्रवार को इसका खुलासा पुलिस अधीक्षक एसपी उपाध्याय ने अपने कार्यालय पर किया।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तलरवा मोड़ की पुलिया पर लूट की योजना बना रहे दो बदमाशों को घेर लिया।


मुठभेड़ के बाद देवव्रत मसीह निवासी गोठवा थाना नगरा, बलिया एवं उसके साथी अजय कांत निवासी बड़ी हरैया जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया। पकड़े गए  बदमाशों के पास से एक पिस्टल, एक कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूछताछ में देवव्रत ने बताया कि वह जिला कारागार मऊ से 2014 में जमानत पर छूटने के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर एक गिरोह बनाकर गोरखपुर, आजमगढ़, देवरियां, मऊ, बलिया में अपराध की घटनाओं को अंजाम देता है।


बताया कि दो जनवरी को बिलौझा के समीप हुई बब्बन सिंह की हत्या में वह अपने साथी विनीत यादव के साथ शामिल था। इस हत्या में अनूप गुप्ता को 3 लाख रुपये की सुपारी किसी ने दी थी। उसके कहने पर ही विनीत और उसने हत्या की घटना को अंजाम दिया। बताया कि 19 नवंबर 2015 को सलेमपुर देवरिया से उसके साथी विनीत यादव ने एक बोलेरो किराया पर ली।



पहले से ही किराए पर लिए गए कमरे में चालक को रतनपुरा में बंद कर दिया और इम्तेयाज, इमरान के साथ बोलेरो को ले जाकर एक लाख में बेच दिया गया।


 पकड़े गए उसके दूसरे साथी गोरख मौर्य को बताया कि एक लूट की घटना को अंजाम देने के लिए वह साथ रह रहा था। देवव्रत मसीह पर दस से अधिक गंभीर अपराध के मुकदमे बलिया और मऊ में दर्ज हैं। अन्य जनपदों का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed