फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Capacity of 200, eight hundred samples are being taken, reports are being received late

क्षमता 200 की, आठ सौं लिया जा रहा हैं सैंपल, देर से मिल रही हैं रिपोर्ट

Sat, 02 Oct 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Capacity of 200, eight hundred samples are being taken, reports are being received late
मऊ। कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर कोपागंज ब्लाक के टडियांव में आरटीपीसीआर जांच लैब की शुरुआत हो चुकी है। इस लैब में केवल दो सौ सैंपल की जांच होने की सुविधा है जिसकी रिपोर्ट 24 घंटे में मिल रही है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग चार गुना सैंपल लिया जा रहा है और इस सैंपल को अंबेडकरनगर के लैब में भेज रहा है। इसके कारण वहां से मिलने वाली रिपोर्ट में तीन से चार दिन का समय लग रहा है। इस लेटलतीफी से संदिग्ध मरीज परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए घोसी तहसील के टडियांव स्थित 100 बेड में आरटीपीसीआर लैब की शुरुआत दो माह पहले की गई है। यहां वर्तमान में जिले में लिए जा रहे 800 आरटीपीसीआर सैंपलों में से दो सौं सैंपलों की जांच इस लैब में की जा रही है। जबकि अन्य 600 सौं सैंपल आंबेडकरनगर में जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

संक्रमण की पहली लहर से अब तक 2,96,737 संदिग्धों का सैंपल आरटीपीसीआर के माध्यम से लैब में भेजा गया है। इसमें 2,95,321 की रिपोर्ट मिल चुकी है। जिसमें 2,91,593 रिपोर्ट निगेटिव मिली है। वर्तमान में 1416 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना शेष है। जिले में अब तक 8,331 मरीज मिल चुके है, जिसमें 8,250 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में 80 मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में एक मात्र सक्रिय मरीज है, जिसका होम आईसोलेशन में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसएन दुबे का कहना है कि लैब की क्षमता 200 सैंपलों की जांच की है, इसलिए दूसरे सैंपल जांच के बाहर भेजा जा रहा है। साथ ही लैब में जांच की क्षमता को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed