{"_id":"73226eb93880b6e7be2c04c1cedd4ee7","slug":"candidates-by-road-blockades-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभ्यर्थियों ने किया सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभ्यर्थियों ने किया सड़क जाम
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Sat, 21 Mar 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर क्षेत्र के रेलवे रामलीला मैदान से शनिवार को पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों ने मांगों को लेकर जुलूस निकाला। जुलूस निकालकर अभ्यर्थियों ने नगर क्षेत्र के आजमगढ़ तिराहे पर जाम लगा दिया और प्रदर्शन किया।
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अभ्यर्थियों को समझाबुझाकर जाम समाप्त कराया। शनिवार की शाम पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों ने जुलूस निकालकर आजमगढ़ तिराहे पर सड़क जाम कर दिया।
इस दौरान उन्होंने पुलिस भर्ती बोर्ड और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती में काफी फर्जीवाडा हुआ है।
विज्ञापन
उन्होेंने कहा कि पुलिस भर्ती की मेरिट ही गलत आई है। बताया कि अधिकांश अभ्यर्थियों को अधिकारियों की मिली भगत से व्हाइटनर लगाकर पास किया गया है।
वहीं कम मेरिट वालों अभ्यर्थियों का मेडिकल के लिए प्रवेश पत्र भेज दिया गया है। जबकि ज्यादा मेरिट वाले अभ्यर्थियाें का प्रवेश पत्र अभी तक न भेजा गया। न ही वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। यही समस्याएं महिला अभ्यर्थियों के लिए भी हैं।
मांगों को लेकर सड़क जाम कर रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने आधा घंटे बाद समझाकर जाम समाप्त कराया। जाम खत्म करने के दौरान अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी की अगर भर्ती सही ढंग से नही कराई गई और इसमेें फर्जीवाड़ा हुआ तो उग्र आंदोलन को अभ्यर्थी बाध्य होंगे। इस मौक पर अरविंद यादव, अजय शर्मा, अजय सिंह, विशाल सिंह, विनोद तिवारी, मुकेश, बरी यादव आदि मौजूद रहे।