मऊ। बुधवार को प्रशासन तथा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटी खाद्य सामग्री को लेकर अभियान चलाया।संयुक्त टीम ने अलग अलग प्रतिष्ठित मिष्ठान प्रतिष्ठानों से 11 मिठाई का नमूना लेकर जांच के लिए लैब भेजने की कारवाई की गई।छापेमारी अभियान से प्रतिष्ठान संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
बुधवार को सदर एसडीएम निरंकार सिंह तथा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी एसके त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने राजवती स्वीट्स प्रतिष्ठान से छेना का मिठाई, बूंदी का लड्डू का नमूना लेने की कारवाई की गई। मुंशीपुरा स्थित छप्पन भोग से गोद का लड्डू, घी, खोवाचीनी का मिश्रण, आजमगढ़ तिराहा स्थित चंद्रज्योती स्वीट्स से बेसन का लड्डू, रसगुल्ला, खोवा, हाट एंड कूल से केक का, भीटी स्थित यादवह स्वीट्स से छेना मिठाई का नमूना लेने की कारवाई की गई।इसीक्रम में दशई पोखरा स्थित प्रतिज्ञा स्वीट्स से प्रयोग किए गए रिफाइंड पायोलिन आयल का नमूना लेने की कारवाई की गई। अभिहित अधिकारी एसके त्रिपाठी ने कहा कि संग्रहित मिठाई के नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया। कारवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिंदू पांडेय, जयहिंद, रामानंद, पंकज शामिल रहे।