{"_id":"6137a4448ebc3ea804182017","slug":"campaign-against-adulteration-252-kg-sweets-destroyed-mau-news-vns610300253","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावट के विरूद्ध चला अभियान, 252 किलो मिठाई कराई गई नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावट के विरूद्ध चला अभियान, 252 किलो मिठाई कराई गई नष्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल के निर्देश के क्रम में दूषित मिठाइयां तथा अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध अभियान के तहत मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कई दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने कुल सात नमूने एकत्र किए। टीम ने विक्रय हेतु रखे लगभग 252 किलोग्राम दूषित मिठाईयां, 20 लीटर चीनी का सीरा एवं 17 किलोग्राम अनार, सेब, सात दर्जन केला को मौके पर नष्ट कराया। साथ ही 32 खाद्य कारोबारियों को नोटिस थमाई गई।
टीम ने अमिला मोड मिठाई लाल के प्रतिष्ठान से अरहर दाल का नमूना, हरपुर से वीरेंद्र गुप्ता के प्रतिष्ठान की दुकान से छेना मिठाई का नमूना, तथा लक्ष्मीकान्त के प्रतिष्ठान से बेसन का नमूना लिया। वहीं रोडवेज सहादतपुरा स्थित प्रमोद गुप्ता के प्रतिष्ठान से पनीर का नमूना, कहिनौर स्थित रामाश्रय प्रसाद के प्रतिष्ठान से अरहर दाल का नमूना, बरलाई मोड़ स्थित सुरेंद्र यादव के प्रतिष्ठान से बेसन लड्डू का नमूना, वलीदपुर मठिया स्थित शिवा ट्रेडिंग कम्पनी से सरसो तेल का नमूना लिया गया।
टीम ने संग्रहित किए गए नमूनों को जांच के लिए राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ भेज दिया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मिलावट सिद्ध पाए जाने पर संबंन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अन्तर्गत सुसंगत धाराओं में विधिक कार्यवाही की जायेगी। जांच टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार यादव, दिनेश कुमार राय, बिंदु पाण्डेय तथा जयहिंद राम रहे। इसकी जानकारी जिला अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन श्रवण कुमार त्रिपाठी ने दी।