फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cabinet Minister honored the newly elected village head and BDC members

कैबिनेट मंत्री ने नव-निर्वाचित ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्यों का किया सम्मान

Sun, 01 Aug 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister honored the newly elected village head and BDC members
फतेहपुर मंडाव (मऊ)। स्थानीय विकास खंड सभागार में ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्यों के लिए शनिवार को अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। यह कार्यक्रम ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम की ओर से आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शंकर मद्देशिया, बीडीओ विजय कुमार सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम, प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष संजय चौहान ने पुष्पगुच्छ भेंट किया। कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लगातार कार्य किया जा रहे हैं। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार विकास के लिए कार्य कर रही है। सुकन्या समृद्धि योजना, आवास व पेंशन सहित कई योजनाएं जनहित में चलाई जा रही हैं। इस मौके पर शिवप्रकाश उपाध्याय, संचालन जिला महामंत्री राधेश्याम सिंह, सर्वेश यादव, सुनील यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed