{"_id":"68b3466ba66be041860f9ac5","slug":"but-good-farming-is-being-done-at-low-cost-with-the-drop-more-crop-irrigation-system-mau-news-c-295-1-mau1002-132887-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पर ड्रॉप मोर क्रॉप सिंचाई पद्धति से कम खर्च में हो रही अच्छी खेती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पर ड्रॉप मोर क्रॉप सिंचाई पद्धति से कम खर्च में हो रही अच्छी खेती
विज्ञापन
रानीपुर ब्लाक के पलिया ग्राम में पर ड्राप मोर क्राप योतना में लाभार्थी संतोष सिंह के खेत में स्
मऊ। जिला उद्यान विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के निदेशक डॉ. भानु प्रकाश राम ने शनिवार को स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों और उद्यमियों से बातचीत की। रानीपुर ब्लॉक के पलिया में पर ड्रॉप मोर क्रॉप योजना के लाभार्थी संतोष सिंह के खेत पर स्थापित एक हेक्टेयर में मिनी स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति को चलवा कर निरीक्षण किया। परदहां ब्लॉक के भवनाथपुर में राजेंद्र प्रसाद सिंह, लल्लन सिंह, ग्राम आदेडीह में राज नारायण सिंह, संजय कुमार और जय नारायण सिंह के यहां आठ हेक्टेयर में स्थापित मिनी स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति को देखा और किसानों से योजना की सफलता के बारे में फीडबैक ली। मऊ के भीटी में गीता देवी के यहां प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना में इस वर्ष स्थापित नमकीन उद्योग का स्थलीय निरीक्षण करते हुए लाभार्थी को फूड सेफ्टी के मानकों के अनुसार उत्पादन का सुझाव दिया। डॉ. भानु प्रकाश राम ने बताया गया कि जिले में 1400 से अधिक हेक्टेयर क्षेत्रफल में किसानों के खेतों पर ड्रिप सिंचाई, मिनी स्प्रिंकलर और पोर्टेबल स्प्रिंकलर सिंचाई की व्यवस्था के लिए लक्ष्य भेजे गए हैं। जिसमें से अब तक 200 से अधिक किसानों द्वारा 230 हैक्टेयर क्षेत्रफल में सिंचाई पद्धतियों का विकास कराया गया है। जिसपर 20 हजार से एक लाख रुपए से अधिक तक का अनुदान दिया गया है। निदेशक द्वारा किसानों और उद्यमियों द्वारा किए जा रहे कामों की सराहना की। उद्यान निदेशक ने राजकीय अलंकृत उद्यान चंद्रभानपुर में गुणवत्तापूर्ण शाकभाजी बेहन उत्पादन के लिए स्थापित मिनी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एवं उद्यान का भी भ्रमण किया। इस दौरान जिला उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता, अरुण कुमार यादव, चंद्रभान राम ,सुनील कुमार गुप्त, ज्योतिष कुमार, संजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
-- -- -- -- --
इनसेट -
उद्योग के लिए मिल रही 10 लाख की सब्सिडी
निदेशक ने बताया कि आइसक्रीम उद्योग और मसाला उद्योग जैसे खाद्य पदार्थों से जुड़े अनेक उद्योगों पर प्रधानमंत्री सूचना खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत 10 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। इससे जहां एक व्यक्ति का रोजगार और उद्यम सृजित होता है, वहीं प्रत्येक उद्यम से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लोग रोजगार भी पा रहे हैं।
विज्ञापन
इनसेट -
उद्योग के लिए मिल रही 10 लाख की सब्सिडी
निदेशक ने बताया कि आइसक्रीम उद्योग और मसाला उद्योग जैसे खाद्य पदार्थों से जुड़े अनेक उद्योगों पर प्रधानमंत्री सूचना खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत 10 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। इससे जहां एक व्यक्ति का रोजगार और उद्यम सृजित होता है, वहीं प्रत्येक उद्यम से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लोग रोजगार भी पा रहे हैं।
विज्ञापन