फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Businessman murder case not disclosed even after 21 days

21 दिन बाद भी व्यापारी हत्या कांड का खुलासा नहीं

Mon, 13 Sep 2021 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Businessman murder case not disclosed even after 21 days
मऊ। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र खरिहानी मार्ग पर कसबे के दरियापट्टी वार्ड के जमीन उताउल्लाह मुहल्ला निवासी सूर्यनाथ गुप्ता हत्याकांड का खुलासा करने में तीन सप्ताह बाद पुलिस नाकाम है। इस हत्या का सुराग लगाने के प्रति पुलिस लापरवाह बनी हुई है। ज्यों ज्यों दिन बीतते जा रहे हैं त्यों त्यों व्यापारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस हत्या का सुराग लगाने में रुचि नहीं ले रही है।
विज्ञापन

चिरैयाकोट कसबे के जमीन अताउल्लाह मुहल्ला निवासी सूर्यनाथ गुप्ता चिरैयाकोट खरिहानी मार्ग के किनारे स्थित अपने मकान के सामने दरवाजे पर सो रहे थे। 23 अगस्त की रात लगभग 11.45 बजे बदमाशों ने केराना व्यापारी सूर्यनाथ गुप्ता गोली मारकर हत्या कर दिया। हत्या के बाद मौके पर एसपी , एएसपी सीओ और थानाध्यक्ष आए थे। उच्चाधिकारियों ने मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया कि बहुत जल्दी हत्यारे पकड़ लिए जाएंगे। लेकिन एक एक दिन करके तीन हफ्ते का समय बीत गया लेकिन पुलिस हत्याकांड का सुराग नहीं लगा पाई। व्यापारी के हत्यारे खुले आम घूम रहे हैं और पुलिस की चुस्ती का मखौल उड़ा रहे हैं। व्यपारी हत्याकांड का खुलासा होने में देरी से नाराज चिरैयाकोट कसबे के व्यापारी राकेशचंद्र,वर्मा, रवींद्र मौर्य, रमेशचंद्र मौर्य, इरशाद अंसारी, अब्दुल सत्तार कुरैशी, महेंद्र गुप्ता, नौमी गुप्ता, दिनेश गुप्ता आदि ने सूर्यनाथ गुप्ता हत्याकांड का खुलासा जल्द करके हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है। इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष उमेश यादव का कहना है कि किराना व्यापारी हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं की सघनता से जांच की जा रही है।जल्दी की हत्यारे गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed